उत्तर प्रदेशट्रिगर न्यूजफ्लैश न्यूज

उत्कृष्ट रैंकिंग के लिए प्रदेश के विश्वविद्यालय परस्पर साझेदारी

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहां राजभवन में दो अलग-अलग बैठकों में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर तथा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर की एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। एच.बी.टी.यू. कानपुर का प्रस्तुतिकरण कुलपति प्रो0 शमसेर के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की टीम ने तथा एम.एम.एम.टी.यू., गोरखपुर का प्रस्तुतिकरण प्रोफेसर गोविंद पांडेय डीन प्लानिंग के नेतृत्व में विश्वविद्यालयों की टीम ने किया।

प्रस्तुतिकरण के दौरान एन0आई0डी0 चंडीगढ़ से उपक्रम के सदस्य प्रोफेसर संजीत भी ऑनलाइन जुड़े रहे।

एच.बी.टी.यू. कानपुर के कुलपति ने राज्यपाल जी को जानकारी दी कि विश्वविद्यालय एन.आई.आर.एफ. में अपनी इंजीनियरिंग फैकेल्टी की रैंकिंग हेतु आवेदन की तैयारी कर रहा है। उन्होंने 2020 में विश्वविद्यालय की एन.आई.आर.एफ. रैंकिंग की चर्चा करते हुए बताया कि उस दौरान कोरोना काल में व्यवस्थाएं प्रभावित हो जाने से उल्लेखनीय रैंकिंग प्राप्त नहीं की जा सकी थी। इस बार उत्कृष्ट रैंकिंग के लिए राज्यपाल जी की प्रेरणा और दिशा -निर्देश में समग्रता से प्रयास किए जा रहे हैं।

एम.एम.एम.टी.यू. गोरखपुर के डीन प्लानिंग प्रोफेसर गोविंद पांडेय ने राज्यपाल जी को जानकारी दी कि वर्ष 2020 में भी विश्वविद्यालय द्वारा एन.आई.आर.एफ. में आवेदन किया गया था, लेकिन पर्याप्त जानकारियों के अभाव में सशक्त  प्रस्तुतिकरण न होने से 183 रैंक प्राप्त हो सकी थी।  इस बार विश्वविद्यालय अपनी इंजीनियरिंग फैकेल्टी की रैंकिंग के लिए एन.आई.आर.एफ. में आवेदन देगा।

राज्यपाल ने दोनों विश्वविद्यालयों के प्रस्तुतिकरण की बिंदुवार समीक्षा करते हुए व्यापक सुधार के साथ एन.आई.आर.एफ. हेतु आवेदन करने को कहा। उन्होंने सुदृढ़ टीम वर्क के साथ कार्य करने, परस्पर साझेदारी बढ़ाने, रैंकिंग के लिए निर्धारित मानकों पर बिंदुबार तैयारी करने, प्रत्येक कार्य के लिए एक टीम गठित करने, कार्यों का व्यापक विभाजन करके शीघ्र कार्य पूर्ण करने और पूर्ण कार्यों का डाटा टीम तक उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777