कारोबार

सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई कमजोर, केवल 30089 में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड

शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। आज यानी गुरुवार को चांदी 460 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 66581 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 14 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51435 रुपये पर खुला। अगर आप चाहें तो जीएसटी समेत 10 ग्राम सोना केवल 30991 रुपये में घर ला सकते हैं। इसकी शुद्धता 58.1 फीसद ही होती है।

सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी 4691 रुपये सस्ता
अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से केवल 4691 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 9419 रुपये प्रति किलो ही सस्ती है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में बुधवार के बंद भाव के मुकाबले आज 24 कैरेट शुद्ध सोना केवल 14 रुपये सस्ता होकर 51435 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52978 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 68578 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51229 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52765 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 47114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 48527 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है।

सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38576 रुपये है। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 39733 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 30089 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जीएसटी के साथ यह 30991 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा।

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777