उत्तर प्रदेशजन संसदफ्लैश न्यूज

इस्तीफे के बाद अखिलेश ने दारा सिंह चौहान का सपा में किया ‘स्वागत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही दलबदल शुरू हो गया है। दो दिनों में योगी सरकार के दो मंत्री अपना इस्तीफा दे चुके है। मंगलवार को योगी मंत्रिमंडल से दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए है। हालांकि दारा सिंह चौहान ने सपा में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक ट्वीट से इस बात की पुष्टि होती दिख रही है। अखिलेश ने ट्वीट किया। सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी दारा सिंह चौहान का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे, भेदभाव मिटाएँगे। ये हमारा समेकित संकल्प है। सबको सम्मान  सबको स्थान।

दारा सिंह चौहान से पहले मंगलवार को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने भी सपा में शामिल होने को लेकर कोई बयान नहीं दिया था] लेकिन अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनका सपा में स्वागत किया था।

उन्होंने लिखा था, सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा- बाइस में बदलाव होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777