फ्लैश न्यूजमध्य प्रदेश

MP में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगा रासुका – नरोत्तम मिश्रा

भोपाल – मध्य प्रदेश के सभी जिलों में खाद की कमी को लेकर किसानों का प्रदर्शन और कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगाने का फैसला लिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार के फैसले के बारे में जानकारी दी।

आपको बता दें कि खाद संकट पर विपक्ष के सवालों पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ अपनी सरकार के समय की बात भूल गए हैं। कांग्रेस सरकार में लक्ष्मण सिंह खाद की पर्ची काटते थे। वहीं उनके मंत्री रोड पर धरना देते थे।

वहीं प्रदेश में कोयले की कमी और बिजली संकट पर गृह मंत्री ने कहा कि पिछले 10 दिन से सुन रहा हूं। कि 4 दिन का कोयला बचा है। प्रदेश में कोयले की कोई कमी नहीं है। और साथ ही साथ कोयले कंपनियों का पैसा भी सरकार दे रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777