कारोबारफ्लैश न्यूज

बाजार में सोने की बढ़ी चमक, चांदी 558 रुपये हुई कमजोर

आज सर्राफा बाजारों में सोने की चमक बढ़ी है। तो चांदी में गिरावट जारी है। इसके बावजूद आज यानी बुधवार को सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से करीब 8340 रुपये सस्ता है।

सर्राफा बाजार में मंगलवार के मुकाबले आज सोने का हाजिर भाव 190 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 47914 रुपये पर खुला। जबकि चांदी में 558 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज हुई है। अब चांदी 66430 रुपये पर आ गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47722 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43889 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35936 रुपये हो गया है।

बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777