मध्यप्रदेश

कमलनाथ – क्या भारत बदनाम नहीं हो रहा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने भारत महान नहीं है। भारत बदनाम है वाले अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा कि भारत बदनाम हो रहा है। क्या भारत बदनाम नहीं हो रहा। पूरा विश्व कह रहा है कि भारत किस प्रकार से बदनाम हो रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक बार फिर से बयान देकर राजनीति में नई हलचल मचा दी थी। कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कमलनाथ साफ तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि भारत महान नहीं है। भारत बदनाम है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से कई देशों ने भारत के लोगों को आने पर पाबंदी लगा दी है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो  सत्ता जाने के बाद लगता है। कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है। पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777