उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजविविध

कल 18 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

चारधाम यात्रा 2021

• कल ब्रह्म मुहुर्त में खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट।

•आदिगुरू शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी श्री कुबेर जी , श्री रावल जी तथा पवित्र तेलकलश (गाडू घड़ा)
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे

• कपाट खुलने की तैयारियां पूरी हुई।

• श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में आदि गुरू शंकराचार्य का स्मरण किया गया

श्री बदरीनाथ/ जोशीमठ:17 मई। आदि गुरू शंकराचार्य जी की गद्दी, श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी रावल ईश्वरीय प्रसाद नंबूदरी जी एवं श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि तेल कलश गाडू घड़ा सहित श्री योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे।
कल ब्रह्म मुहुर्त 4 बजकर 15 मिनट में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस अवसर हेतु श्री बदरी-केदार पुष्प सेवा समिति ने श्री बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया है। तैयारिया पूर्ण कर दी गयी है।

आदिगुरू शंकराचार्य जी की जयंती पर आज श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में सादगी पूर्वक आदि गुरू शंकराचार्य जी का स्मरण किया गया। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने आदि गुरू शंकराचार्य जी महाराज की वैदिक परंपराओं को अक्षुण बनाये रखने का आवह्वान किया इस अवसर पर उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे। सभी प्रक्रियाओं में कोरोना बचाव मानकों का पालन हो रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777