उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराज्य

पंचायत चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताई-मायावती

लखनऊ – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद जगह-जगह हो हिंसा और झड़प की घटनाओं पर चिंता जताते हुये सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। बसपा नेता ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद जिस प्रकार से राजनीतिक हिंसा, झड़प, आगजनी व अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार घटित हो रही है। यह अति-दुःखद व अति-चिन्ताजनक।

राज्य सरकार को इस मामले में गंभीर होकर तत्काल आवश्यक कदम उठाने की सख्त जरूरत। बीएसपी की यह मांग। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुये पंचायत चुनाव के बाद गोरखपुर सहित कई जिलो से हिंसा, झड़प और आगजनी की खबरें आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777