कारोबारफ्लैश न्यूज

सोने के दाम में गिरावट, चांदी की कीमत भी घटी, जानें क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली – सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:57 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 73 रुपये यानी 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 47,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का रेट 47,772 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का दाम 80 रुपये यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 47,985 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले गुरुवार को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 48,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777