उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राष्ट्रीय स्लोगन प्रतियोगिता में छाईं आरएलबी की छात्राएं

लखनऊ – परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आफ इंडिया की ओर से ‘विद्युत उत्पादन के लिए परमाणु ऊर्जा एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित विकल्प है” विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें शहर के रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल की छात्राओं ने पूरे देश में द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया है।

स्लोगन प्रतियोगिता में देशभर आई सैकड़ों प्रविष्टियों में से रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल की भाग्यश्री, श्रेया सिंह, कृतिका परमार ने द्वितीय एवं कौस्तुभ त्रिपाठी और सौम्या यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। साथ ही इसी स्कूल के अन्य बच्चों ने सांत्वना पुरस्कार भी जीता है।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंदर कार्यरत विज्ञान प्रसार नाम की संस्था के वरिष्ठ वैज्ञानिक निमिष कपूर एवं लखनऊ के युवा व्यंग्यकार पंकज प्रसून ने विजेताओं का चुनाव किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई के न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक (मीडिया) अमृतेश श्रीवास्तव द्वारा करवाया गया।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777