पश्चिम बंगालफ्लैश न्यूजभारत

25 मार्च से बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मिथुन

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान में अब ‘मिथुन दा’ की भी एंट्री होने जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक बीते दिनों के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती आखिरकार 25 मार्च से भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में उतर रहे है।

बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने 7 मार्च को परेड ब्रिगेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। तभी से उनके पार्टी के लिए प्रचार करने पर कयास लगने शुरू हो गए थे। और अब पहले चरण के चुनाव से महज 2 दिन पहले मिथुन चक्रवर्ती जंगल महल से बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे है।

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए होने जा रहे पहले चरण के चुनावों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन 25 मार्च ही है ऐसे में अंतिम दिन मिथुन को चुनाव प्रचार में उतारने का फैसला देरी से लिया गया नजर आता है। 7 मार्च को पार्टी ज्वाइन करने के बाद भी पहले चरण के चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी मिथुन का फायदा उस तरह से नहीं उठा सकी जिस तरह से उसे उठाना चाहिए था। हालांकि इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि वो शूटिंग में व्यस्त थे।

25 मार्च को मिथुन चक्रवर्ती जंगल महल के बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिले में कई जगह चुनाव प्रचार करेंगे। 25 मार्च को मिथुन चक्रवर्ती ताबड़तोड़ 4 रोड शो करने वाले है। बताया जा रहा है।कि मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से ही शूटिंग में व्यस्त हो गए थे। अब जब वह फ्री हुए हैं तो पार्टी ने उनका इस्तेमाल चुनाव प्रचार में करनेका फैसला लिया है।

इस बीच मिथुन चक्रवर्ती ने उत्तर कोलकाता के बेलगछिया से अपना वोटर आईडी कार्ड भी बनवा लिया है। अब वह पश्चिम बंगाल के वोटर हो गए है। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव 8 चरणों में है। ऐसे में बीजेपी की कोशिश है कि मिथुन चक्रवर्ती के सिनेमाई करिश्मे का भरपूर इस्तेमाल किया जाए।

मिथुन चक्रवर्ती ने जब 7 मार्च को पीएम मोदी के साथ परेड ब्रिगेड ग्राउंड में मंच शेयर किया था तभी से कयास लगाए जा रहे थे तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें चुनावी मैदान में भी उतार सकती है इसके बाद जब उन्होंने अपना वोटर कार्ड मुंबई से पश्चिम बंगाल में ट्रांसफर कराया तो भी इस बात को बल मिला। लेकिन बीजेपी उम्मीदवारों की अंतिम सूची बाहर आने के बाद इस चर्चा पर विराम लग गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777