उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सांसद के बेटे-बहू को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

लखनऊ ।  भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष और बहू के मामले में पुलिस को अभी भी बहुत सारे सवालों के जवाब नहीं मिल पाए है। जिसके बाद आयुष और बहू को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। दोनों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, कौशल किशोर के बेटे आयुष को सलाह देने वाले प्रॉपर्टी डीलर चंदन गुप्ता को पूछताछ के लिए बुलाया गया और नोटिस भेजी गई। लेकिन, वह अभी तक नहीं आया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सांसद बहू की तहरीर पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बहू का कहना है कि पुलिस सांसद के दबाव में है। यही वजह है कि उसकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। दूसरी ओर, आयुष ने पत्नी पर एक युवक से दोस्ती का आरोप भी लगाया है। इंस्पेक्टर मड़ियाव के मुताबिक, आयुष ने पूरी घटना की जानकारी दी और बताया है कि उसे पीछे से गोली मारी गई थी।

आयुष का आरोप है कि उसके साले आदर्श ने दो बार गोली चलाई थी। गौरतलब है कि आयुष ने पहले विरोधियों पर हमला करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में पता चला था कि उसने खुद पर हमला कराने की साजिश रची थी। इस मामले में आदर्श को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दरअसल, बीती 3 मार्च को आरोपित आयुष के ऊपर फायरिंग हुई थी। अपने बयान में सांसद पुत्र ने विरोधियों पर फायरिंग का आरोप लगाया था। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने तेजी से छानबीन शुरू की तो सामने आया कि सांसद पुत्र के कहने पर उसके साले आदर्श ने ही फायरिंग की थी।

आदर्श ने पुलिस की पूछताछ में यह बात कबूल करते हुए बताया था कि आयुष ने अपने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग कराने की साजिश रची थी। जिसके बाद आयुष के साले को गिरफ्तार कर लिया गया था और असलहा भी बरामद कर लिया था। आयुष गिरफ्तारी के डर से ट्रामा सेंटर से फरार हो गया था।

इसके बाद आयुष ने हाइकोर्ट में अर्जी डाली थी। इस पर कोर्ट ने धारा 41 के तहत आरोपित को नोटिस देकर पूछताछ करने के निर्देश दिए थे। आयुष पर मड़ि‍यांव थाने में खुद पर हमला कराने व साजिश रचने की एफआइआर दर्ज है। वहीं आयुष की पत्‍नी ने भी सोमवार 15 मार्च को वीडियो वायरल कर सांसद कौशल किशोर के घर के सामने आत्‍महत्‍या का प्रयास किया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777