उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

करंट से बाघ की मौत

लखीमपुर खीरी— जिले के मोहम्मदी रेंज में सोमवार को करंट से बाघ की मौत के मामले में वन विभाग ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि खेत में तार बिछाने वाले से लेकर साजिश में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी भी कुछ लोगों की तलाश चल रही।

मोहम्मदी रेंज के डोकरपुर गांव के पास पिरई नदी किनारे खेतों में तार बिछाकर करंट प्रवाहित किया गया था। जिसमें फंसकर सोमवार को एक सुअर और एक बाघ की मौत हो गई थी। इस मामले में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया था।

इसके बाद वन विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर खेत मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम और एसटीएफ ने मिलकर बुधवार को अनिल, धर्मेंद्र, सोनपाल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777