पश्चिम बंगालफ्लैश न्यूज

ममता बनर्जी पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- रामद्रोहियां का भारत और बंगाल में कोई काम नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालदा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि कभी उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी, जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती थी, उस सरकार का हश्र आपने देखा कि क्या हो गया है। इस बार बंगाल में तृणमूल सरकार की बारी है। जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बंगाल में कोई काम नहीं है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में अराजकता फैलाने वालों के साथ तृणमूल की क्या साठ-गाँठ हैं ? उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित प्रताड़ित हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों और ईसाईयों संरक्षण और सुरक्षित ठिकाना देने के लिए एक कानून बनाते हैं और उसे भारत में लागू करते हैं तो बंगाल में हिंसा क्यों होती है ? ये हिंसा सत्ता प्रायोजित क्यों है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को शरण देने की बात होती है तो यहां की सरकार विरोध करती है। जब घुसपैठियों को बाहर करने की बात होती है तो यहां की सरकार तिलमिला जाती है। यहां की सरकार अवैध घुसपैठियों के साथ है उसे यहां की जनता के साथ कुछ लेना देना नहीं है। यही कारण है कि यहां की सरकार केंद्र की कोई भी योजना का लाभ नागरिकों को देने में फेल है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777