खेल-खिलाड़ी

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं Kajal Dhochak और Neelam Sirohi, रचा इतिहास

भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने मंगलवार को विश्व चैंपियनशिप में नया इतिहास रचा जब काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने स्वर्ण पदक के मुकाबलों में जगह बनाकर सुनिश्चित किया कि पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के एक ही सत्र में देश की दो महिला पहलवान विश्व खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। सेमीफाइनल में 18 वर्षीय काजल (76 किग्रा) ने किर्गिस्तान की अनुभवी पहलवान ऐपेरी मेडेट काइजी को 10-7 से हराकर शानदार वापसी की जबकि 26 वर्षीय नीलम ने 50 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान की जेनेप बायानोवा को 7-3 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। नीलम खिताबी मुकाबले में जापान की दिग्गज पहलवान युई सुसाकी से भिड़ेंगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777