ट्रिगर न्यूज

ट्विटर के ‘फ्लीट्स’ और ‘रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन’ फीचर्स पर एक नज़र

आज की दुनिया के नौजवान, एक चीज से सबसे ज्यादा प्रभावित व आकर्षित होते हैं, और वो है -टैक्नोलॉजी। बदलते समय के साथ, टैक्नोलॉजी के हर क्षेत्र में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टैक्नोलॉजी का एक प्रमुख अंग है, इंटरनेट। और इंटरनेट का प्रमुख अंग है, सोशल मीडिया। सोशल मीडिया की दुनिया में फेसबुक, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे माध्यमों पर मार्क जुकरबर्ग राज करते हैं। वहीं, ट्विटर भी एक बहुत ही प्रयोग किए जाने वाला और बहुचर्चित प्लेटफार्म है। इस दिग्गज माध्यम के सीईओ जैक डोर्सी हैं। ट्विटर ने, हाल ही में, कुछ फीचर शामिल किए हैं या वे किसी फीचर को ठीक रूप से वापस सक्रिय करने के प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

‘रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन’ फीचर के लिए ट्विटर बना रहा है नया सिस्टम

ट्विटर पर हर अकाउंट को वेरीफाई या फिर सत्यापित करने के लिए, ‘रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन’ का फीचर हुआ करता था। इसे 2017 में रोक दिया गया था और अभी तक वापस प्रारंभ नहीं किया गया है। लेकिन ताज़ा जानकारी के अनुसार, इस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को लेकर एक नए सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। इस फीचर से अकाउंट वेरीफाई होने पर, ट्विटर हैंडल पर नाम के बगल में एक नीले रंग का टिक आने लगता है। इससे यह पता चलता है कि वह अकाउंट प्रामाणिक और विश्वसनीय है। ट्विटर के हेल्प पेज के अनुसार, इस नीले टिक से लोगों को सार्वजनिक हस्ती या जनहित के वास्तविक अकाउंट होने का प्रमाण मिलता है।

क्यों इस फीचर पर लगा दी गई थी रोक?

दरअसल, इससे ट्विटर यूजर्स को वास्तविक व प्रामाणिक अकाउंट ढूंढने में आसानी होती है। लेकिन, इसे यूजर के सत्यता के प्रमाण से ज़्यादा, उस अकाउंट को महत्व देने और समर्थन देने का माध्यम समझा जाने लगा। इसी संबंध में, 9 नवंबर 2017 को ट्विटर सपोर्ट ने एक ट्वीट कहा -“सत्यापन का मतलब पहचान और आवाज को प्रमाणित करना था, लेकिन इसे एक समर्थन या महत्व का संकेतक माना जाने लगा।” ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट में आगे लिखा, “हम मानते हैं कि हमने यह भ्रम पैदा किया है और इसे हल करने की आवश्यकता है। हमने जबतक इस पर काम रहे हैं, तब तक सभी सामान्य सत्यापन रोक रहे हैं और जल्द ही इस विषय में वापस रिपोर्ट करेंगे।” इसी तरह 2017 में इस फीचर को रोक दिया गया।

क्या जानकारी है इस फीचर के नए सिस्टम के बारे में?

ट्विटर ने उपयोगकर्ताओं को वेरीफाई करने के लिए एक नए सिस्टम को बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस बात का नहीं पता है कि यह फीचर काम कैसे करेगा या कब यूजर्स इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। ट्विटर का हेल्प पेज अभी भी, यही कहता है कि उनका वेरिफिकेशन पर कार्य करना अभी भी जारी है और वे किसी भी तरह के वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट को नहीं मान रहे हैं। इस फीचर के लिए बन रहे नए सिस्टम की जानकारी, पहली बार एक रिवर्स इंजीनियर जेन मनचुन वोंग के ट्वीट के जरिए मिली। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दिखाया कि ट्विटर की सेटिंग के ‘पर्सनल इंफॉर्मेशन’ सेक्शन में एक ‘रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन’ फ़ील्ड दिखाई दे रहा है। इसी पर ट्विटर कंपनी ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि वे एक यूजर वेरिफिकेशन के लिए नए सिस्टम की रचना कर रहे हैं।

इन सबसे उम्मीद यही की जा रही है, कि वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट करने का नया तरीका भी इंस्टाग्राम जैसा होगा। आपको सेटिंग, फिर पर्सनल इंफॉर्मेशन और फिर अनुरोध सत्यापन पर जाना पड़ सकता है। अब आपको अपना पूरा नाम भरना होगा, अपने अकाउंट की एक श्रेणी का चयन करना होगा और अपने आईडी कार्ड की एक तस्वीर अपलोड करनी होगी। यदि आपका खाता सार्वजनिक हित का है और उसके उचित संख्या में अनुयायी हैं, तो ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए अनुमति देकर, नाम के खिलाफ एक ब्लू टिक जोड़ सकता है।

ट्विटर लाया है नया फीचर, ‘फ्लीट्स’

जहां एक ओर, ट्विटर पुराने फीचर के लिए नए सिस्टम की रचना कर, उसे बेहतर बनाने की प्रक्रिया में लीन है। वहीं दूसरी ओर, ट्विटर ने सभी उपयोगकर्ताओं के प्लेटफार्म को प्रयोग करने के अनुभव को और मज़ेदार बनाने के लिए भारत में ‘फ्लीट्स’ नाम का फीचर निकाला है। एक बहुत ही दिलचस्प फीचर, अभी भारत में सिर्फ कुछ ही एंड्रॉइड और आईओएस उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। 9 जून की रात से कई यूजर्स भारत में ट्विटर पर फ्लीट्स के इस फीचर को देख पाए।

क्या है इस फीचर की खास बात?

स्नैपचैट और इंस्टाग्राम स्टोरीज की ही तरह काम करने वाला यह फीचर, 24 घंटों के भीतर गायब हो जाता है और उसके बाद यह कहीं नहीं मिलता है। ट्विटर पर किए जाने वाले ट्वीट्स की भांति, फ्लीट्स को फिर से शेयर या रीट्वीट नहीं किया जा सकता है। इसमें सिर्फ रिएक्ट या मैसेज भेजने का विकल्प मिलेगा। यूजर जो भी रिएक्शन या संदेश भेजेगा, उसे प्राइवेट रखा जाएगा। इसका अर्थ है कि जनता के सामने वह संदेश दृश्यमान नहीं होगा।

इस अपडेट को पाने के लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर पर जाएं और ट्विटर ऐप को वहां से अपडेट करें। यह फीचर सिर्फ मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, न कि डेस्कटॉप से ट्विटर चलाने वाले लोगों के लिए।

कैसे करें इस फीचर का उपयोग?

जिन्हें यह फीचर दिख रहा है, उन्हें यह ट्विटर के होम स्क्रीन के टॉप पर ‘फ्लीट’ विकल्प के नाम से दिखाई देगा। स्क्रीन के ऊपर में बाईं तरह, आपकी प्रोफ़ाइल फोटो के चारों ओर आ रही गोल फ्लीट्स आइकन पर क्लिक करें। वहां, आपको एक प्लस + का विकल्प दिखाई देगा जिसे आपको क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद, एक खाली जगह दिखाई देगी जहां पर आप टेक्स्ट लिख सकते हैं, फ़ोटो डाल सकते हैं, जीआईएफ जोड़ सकते हैं।

यदि आपको कोई भी विचार सबसे साझा करना हो, तो वहां लिखकर कर सकते हैं। फोटो और जीआईएफ विकल्प स्क्रीन के नीचे उपलब्ध हैं। जब आप अपने विचारों को साझा करने को तैयार हों, तब आप ‘फ्लीट’ ऑप्शन दबा दें। इससे आपके फॉलोअर्स आपका फ्लीट देख पाएंगे। सीधे फोटो खींचने और उसके साथ कुछ लिखकर डालने का विकल्प भी मौजूद है। फ्लीट को डिलीट भी कर सकते हैं।

फ्लीट से जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें –

  • फोटो, जीआईएफ, टेक्स्ट डालना या तुरंत फोटो खींचना, फ्लीट में सब संभव है।

  • खुद के फ्लीट को ट्वीट कर सकेंगे

  • नीचे से स्वाइप करके, आप खुद के फ्लीट्स को देख सकेंगे।

  • फॉलोअर्स आपके फ्लीट पर आपको संदेश भेज सकेंगे या उस पर रिएक्ट कर सकेंगे।

  • आप कितने भी फ्लीट शेयर कर सकते हैं।

  • फ्लीट पर संदेश रोकने का कोई खास विकल्प नहीं है। सेटिंग्स में जाकर डीएम यानी संदेश भेजने के विकल्प को पूर्णतः डिसेबल करने पर ही, आपको कोई भी संदेश नहीं मिलेगा।

सही मायनों में अभी फ्लीट का भारत में परीक्षण किया जा रहा है। #FleetsFeedback का उपयोग करके कुछ लोगों ने इसकी तारीफ़ की और कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम स्टोरीज की नकल कहकर इसकी आलोचना की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777