कांग्रेस के धोखे का स्टालिन लेंगे तगड़ा बदला? परिसीमन बिल पर DMK कर सकती है मोदी सरकार का समर्थन
30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बीच, डीएमके ने अपना रुख स्पष्ट रखा है कि अगर लोकसभा सीटों की कुल संख्या बढ़ने के बावजूद तमिलनाडु की मौजूदा संसदीय हिस्सेदारी सुरक्षित रहती है, तो वह प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) का समर्थन करने पर विचार कर सकती है। हालांकि, डीएमके के सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस विधेयक के मसौदे का इंतजार कर रही है, ताकि उसे समर्थन देने के बारे में कोई अंतिम फैसला लिया जा सके। पार्टी नेतृत्व के करीबी एक वरिष्ठ सांसद ने TNIE को बताया अगर विधेयक के मसौदे में संसद में हमारी हिस्सेदारी को सुरक्षित रखने का स्पष्ट आश्वासन मिलता है, तो हम इस पर विचार कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी आलाकमान की ओर से कोई निर्देश मिला है, तो एक अन्य सांसद ने कहा कि हमें बस विशेष सत्र के बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन हमें यह नहीं पता कि सदन में क्या कामकाज होगा। अभी तक पार्टी आलाकमान की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है।



