फ्लैश न्यूज

राजनाथ सिंह की छात्रों को नसीहत, डिग्री नहीं, कौशल से बनेगी पहचान, रुचि के अनुसार चुनें करियर

लखनऊ। छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने का सुझाव देते हुये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि डिग्री उन्हें पहली नौकरी दिलाने में मदद कर सकती है, लेकिन उनकी पहचान और करियर में तरक्की उनके कौशल, पेशेवर ज्ञान और क्षमता से तय होती है। सिंह ने यहां बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को खुद को केवल उसी क्षेत्र तक सीमित नहीं रखना चाहिए, जिसमें उन्होंने डिग्री हासिल की है।

उन्होंने कहा, ”आपकी डिग्री आपकी योग्यता है, न कि आपकी पहचान।” छात्रों को अपनी रुचि पहचानकर अपना रास्ता खुद बनाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में नए रास्ते बनाने और उन पर अकेले चलने से भी नहीं हिचकिचाना चाहिए। फिल्म निर्माता रंजीत और भारत की श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन का उदाहरण देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी जीवन यात्रा बताती है कि लोग अपनी पढ़ाई के क्षेत्र से अलग काम करके भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

एआई के दौर में बदल रही काम करने की दुनिया

उन्होंने बताया कि रंजीत ने अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी, जबकि कुरियन ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। बाद में कुरियन ने भारत में श्वेत क्रांति का नेतृत्व किया और अमूल जैसी संस्थाओं के माध्यम से सहकारी आंदोलन को मजबूत किया। सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी नई तकनीकें काम करने के तरीकों को तेजी से बदल रही हैं, जिन कामों को पूरा करने में पहले कई घंटे लगते थे, वे अब कुछ मिनटों या सेकंडों में किए जा सकते हैं। संसद के निचले सदन में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने कहा कि इससे नए अवसर पैदा होंगे, लेकिन साथ ही नए कौशल सीखने की जरूरत भी बढ़ेगी।

परिस्थितियां नहीं, आपके प्रयास तय करेंगे भविष्य

उन्होंने कहा कि क्षमता से आत्मविश्वास बढ़ता है और युवाओं को चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलती है। सिंह ने कहा, ”आपकी परिस्थितियां आपका भविष्य तय नहीं करतीं, बल्कि आपके प्रयास आपका भविष्य तय करते हैं।” रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के विकास और दुनिया का मार्गदर्शन करने की उसकी क्षमता के लिए देश की सीमाओं की सुरक्षा जरूरी है। जब देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी, तभी भारत एक उन्नत और विकसित राष्ट्र बनकर दुनिया को राह दिखा सकेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777