फ्लैश न्यूज

PM मोदी की अपील से टला व्यापारियों का बड़ा नुकसान, भाजपा बोली-‘डेथ वारंट’ कहने पर माफी मांगे कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोना नहीं खरीदने की अपील ने व्यापारियों को नुकसान से बचाया तथा इस अपील को ”डेथ वारंट” और ”घबराहट पैदा करने वाला” बताने के लिए विपक्षी कांग्रेस से माफी की मांग की। भाजपा की यह प्रतिक्रिया चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखे जाने के बाद आई है।

सीटीआई ने लोगों को सोना न खरीदने संबंधी प्रधानमंत्री की सलाह के लिए पत्र में उन्हें धन्यवाद दिया है। सीटीआई ने कहा कि प्रधानमंत्री की सलाह ने लाखों जौहरियों, व्यापारियों और निवेशकों को भारी नुकसान से बचाया, क्योंकि सोने की कीमत 1.90 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 1.25 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, यानी इसमें 65 लाख रुपये प्रति किग्रा की कमी आई। साथ ही, यह भी कहा गया कि सोने की कीमतों में आई इस गिरावट से मौजूदा शादी-ब्याह के सीजन में परिवारों को काफी राहत मिली है।

कांग्रेस ने पीएम की अपील को बताया था डेथ वारंट 

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों से सोना खरीदने को टालने की अपील की, तो कांग्रेस ने इसे ”डेथ वारंट” करार दिया था। उन्होंने कहा, ”वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आने से, प्रधानमंत्री मोदी की सलाह मानने वाले व्यापारियों को प्रति किग्रा सोना खरीदने पर 65 लाख रुपये की बचत हुई।

व्यापारी संगठनों ने आज प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।” भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ”कांग्रेस को व्यापारियों को गुमराह करने और दहशत फैलाने के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने कहा, ”गांधी-वाद्रा परिवार, जो तब आलीशान जीवन जीता था जब भारत की बहुसंख्यक आबादी गरीब थी, उसे प्रधानमंत्री मोदी से आर्थिक प्रबंधन और सादा जीवन जीने का तरीका सीखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777