फ्लैश न्यूज

युद्ध के दौर में सांस्कृतिक संबंध ही वैश्विक शांति की गारंटी, SCO सभ्यता संवाद के महत्व पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वैश्विक शांति को बढ़ावा देने में ‘सभ्यतागत संवाद’ (civilizational dialogue) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में चर्चाओं में युद्ध और अशांति छाई हुई है, भारत सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर संवाद कर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के ‘पुराना किला’ में ‘शंघाई सहयोग संगठन’ (SCO) के पहले ‘सभ्यतागत संवाद मंच’का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक संबंध वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी हैं। उन्होंने कहा यह पहला SCO सभ्यतागत संवाद मंच है। ऐसे समय में जब दुनिया भर में युद्ध और अशांति की चर्चा हो रही है, हम भारत में सभ्यतागत संबंधों पर संवाद कर रहे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सांस्कृतिक संबंध वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी हैं, जो आज के इस कार्यक्रम के महत्व को और भी बढ़ा देता है। प्रधानमंत्री मोदी ने SCO की अब तक की यात्रा और उसकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस समूह ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को काफी मजबूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि सभ्यतागत और सांस्कृतिक सहयोग सदस्य देशों के बीच संबंधों को और भी मजबूत बनाएगा।

भारत 20-22 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में पहले SCO सभ्यता संवाद की मेजबानी कर रहा है। यह SCO ढांचे के अंतर्गत एक बहुपक्षीय आयोजन है, जिसके लिए पाकिस्तान सहित SCO के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। SCO के पर्यवेक्षकों (Observers) और संवाद भागीदारों (Dialogue Partners) को भी इस संवाद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जयसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज शाम माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह पहल 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए उस प्रस्ताव पर आधारित है, जिसमें SCO ढांचे के तहत सभ्यताओं के बीच संवाद के लिए एक समर्पित मंच बनाने का सुझाव दिया गया था। बाद में, SCO के ‘बिश्केक घोषणापत्र’ (Bishkek Declaration) में इस प्रस्ताव का स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में सभ्यताओं के बीच संवाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शीर्षक से एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें संगीत, नृत्य, दृश्य कहानी-कथन और वर्णन का समावेश था। वसुधैव कुटुंबकम पूरी दुनिया एक परिवार है की थीम पर आधारित इस प्रस्तुति में भारत और यूरेशिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को उजागर किया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777