फ्लैश न्यूज

लक्ष्मण मेला घाट पर 18 घंटे गूंजेंगे छठ के गीत, मालिनी अवस्थी समेत 100 कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

छठ महापर्व की तैयारियां घरों से लेकर घाट तक अंतिम चरण में हैं। 14 नवंबर को खरना के साथ 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरुआत होगी और 16 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से गोमती तट पर 45 वर्ष पुराने छठ मेले का इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जाएगा। लक्ष्मण मेला घाट पर 100 से अधिक कलाकार लगातार 18 घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि लक्ष्मण मेल घाट समेत लखनऊ के प्रमुख घाटों में सफाई का काम पूरा हो चुका है। फागिंग आदि कराई जा रही है। चिकित्सा शिविर तक के इंतजाम भी किए जाएंगे। राय ने बताया कि 13 तारीख को व्रती पूजा की तैयारियां करेंगे।

कपड़ों की धुलाई, चक्की की सफाई और प्रसाद के लिए गेहूं पीसने का कार्य होगा। 14 तारीख को खरना होगा। इस दिन शाम को साठी के चावल का रसियाव, रोटी और लौकी की सब्जी गाय के घी में तैयार कर ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद निर्जल व्रत शुरू होगा। 16 तारीख को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा। पूजा में नए बर्तन, नए कपड़े और शुद्ध सामग्री का विशेष महत्व है।

लक्ष्मण मेला घाट पर 15 तारीख को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। करीब 100 कलाकार लगातार 18 घंटे प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम 16 तारीख की सुबह 8 बजे तक चलेंगे। पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी भी शाम 6 से रात 9 बजे तक प्रस्तुति देंगी। राय ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर छठ महापर्व में सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777