साइबर संवाद

काशी के 31,168 बूथों पर चलेगा सेवा अभियान, जानें क्या है खास

वाराणसी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र में बड़े स्तर पर सेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी। 25 सितंबर को काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के 337 मंडलों और 31,168 बूथों पर विभिन्न सेवा गतिविधियां होंगी। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मंगलवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में कार्यक्रम की जानकारी दी।

31 हजार से ज्यादा बूथों पर पहले होगी सफाई

अशोक चौरसिया के मुताबिक, 25 सितंबर को सभी 31,168 बूथों पर कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से होगी। इसके बाद कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करेंगे और उनके व्यक्तित्व एवं विचारों पर चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही वृक्षारोपण, अस्पतालों और अनाथालयों में फल वितरण समेत अन्य सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

अंत्योदय की अवधारणा पर होगी चर्चा

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा और उनकी अंत्योदय की अवधारणा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की राजनीति और आर्थिक चिंतन को दिशा देने में दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के जरिए अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

रोहनिया कार्यालय में होगी संगोष्ठी

दीनदयाल जयंती के अवसर पर रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और अंत्योदय की अवधारणा पर चर्चा की जाएगी।

बैठक का संचालन क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने किया। क्षेत्रीय महामंत्री अनूप जायसवाल ने स्वागत किया, जबकि विद्याधर तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में नवरतन राठी, डॉ. उत्तम ओझा, संतोष सोलापुरकर, जेपी सिंह, अशोक सिंह, अनिल पांडेय, प्रांजल अग्रहरि और सत्यम तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777