फ्लैश न्यूज

संसद के एक और सत्र की हलचल! संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- ‘सत्रावसान नहीं हुआ, सरकार जब चाहे बुला सकती है बैठक’

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद की एक और बैठक बुलाए जाने की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मॉनसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान (prorogued) नहीं हुआ है, केवल अनिश्चित काल के लिए स्थगन (adjourned sine die) हुआ है। ऐसे में तकनीकी और संवैधानिक परंपराओं के तहत सरकार राष्ट्रपति से अनुरोध कर सदन की बैठक दोबारा बुला सकती है। ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक साक्षात्कार में विशेष सत्र या अतिरिक्त बैठक से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि संसद का सत्र बुलाना पूरी तरह से सरकार का अधिकार क्षेत्र है।

हालांकि, रिजिजू ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि सरकार किसी और बैठक या विशेष सत्र की योजना बना रही है; उन्होंने कहा कि संसद बुलाने का फ़ैसला सरकार का होता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777