विश्‍व

योगी से अचानक मिलने आ गए चीन के दुश्मन, हिल गई दुनिया!

जापान की टेक्नोलॉजी जापान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ऐसा दांव लगाया है जो चीन को हिलाकर रख सकता है। दरअसल चीन अगर किसी देश से डरता है तो वह देश जापान है। रूस में तैनात चीन के एक राजदूत ने कहा है कि जापान के पास 5500 परमाणु हथियार बनाने लायक प्लूटोनियम है। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय संधि की वजह से जापान ने अभी तक परमाणु हथियार नहीं बनाए हैं। लेकिन जापान के पास ऐसी टेक्नोलॉजी और वेपन ग्रेड प्लूटोनियम है जिसकी मदद से जापान चाहे तो सिर्फ 6 महीने में न्यूक्लियर वॉर हेड्स बना सकता है। इसीलिए चीन बार-बार भारत को चेतावनी देता है कि जापान से दूर रहो। लेकिन एक तरफ जापान के रक्षा मंत्री भारत के दौरे पर आ गए तो दूसरी तरफ जापान के 200 से ज्यादा लोग सीएम योगी से मिलने पहुंच गए।

आपको बता दें कि जापान के डेलीगेशन और उत्तर प्रदेश की सरकार के बीच जो बातचीत चल रही है, उसमें यह निकल कर आया है कि जापान उत्तर प्रदेश में डिफेंस, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स में भारी निवेश की योजना बना रहा है। सोचिए अगर जापान ने उत्तर प्रदेश में हथियार बनाने शुरू कर दिए तो यह कितनी बड़ी जिओपॉलिटिकल घटना होगी। चीन कभी नहीं चाहता कि जापान ऐसा करे। लेकिन जापान उत्तर प्रदेश में इसकी प्लानिंग कर रहा है। आपको बता दें कि जापान ने उत्तर प्रदेश को चुनने से पहले पूरी रिसर्च की है। जापान ने देखा कि उत्तर प्रदेश के कई इलाके दिल्ली एनसीआर के डोर स्टेप पर हैं। आने जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे है। कारगो के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। बड़े पैमाने पर काम करने के लिए वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777