विश्‍व

Mail-in Voting पर घिरे Donald Trump, विरोध के बावजूद Florida Primary में डाक से डाला वोट

लोकल वोटिंग रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए ‘पोलिटिको’ ने रिपोर्ट किया है कि मेल-इन वोटिंग का बार-बार विरोध करने और इस सिस्टम में धोखाधड़ी की आशंका जताने के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने गृह राज्य फ्लोरिडा में मेल के ज़रिए वोट डाला है। पोलिटिको के अनुसार, पाम बीच काउंटी के वोटिंग रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि ट्रंप ने जुलाई के आखिर में मेल-इन बैलेट के लिए अनुरोध किया था और 13 अगस्त को इसे वापस भेज दिया था। यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने फ्लोरिडा में मेल-इन बैलेट का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में पाम बीच काउंटी में एक विशेष चुनाव में भी मेल के ज़रिए वोट डाला था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777