विश्‍व

ट्रंप की Saudi Arabia को दो-टूक: Abraham Accords में शामिल होने पर ही मिलेगी Nuclear Deal को मंजूरी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब के बीच सिविल न्यूक्लियर डील इस बात पर निर्भर करती है कि सऊदी अरब ‘अब्राहम समझौते’ में शामिल होता है या नहीं। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि डील के तहत किसी भी तरह की “सामग्री का संवर्धन” (enrichment of material) नहीं होगा और इसमें सिर्फ़ सिविल न्यूक्लियर गतिविधियां ही शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के ऊर्जा विभाग और सऊदी अरब के बीच जो सिविल न्यूक्लियर डील (इसमें मटीरियल का एनरिचमेंट नहीं होगा!) हो रही है – जो सिर्फ़ गैर-सैन्य इस्तेमाल के लिए है, जैसा कि ईरान और UAE (और दूसरे देशों) के पास पहले से है। उसे मंज़ूरी तो मिल जाएगी, लेकिन यह पूरी तरह से सऊदी अरब के बहुत सम्मानित और सफल ‘अब्राहम समझौते’ में शामिल होने पर निर्भर करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिका सिविल (बिना एनरिचमेंट वाली) न्यूक्लियर सुविधाओं के ख़िलाफ़ नहीं है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777