फ्लैश न्यूज

जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगी भीड़, उमड़ा लोगों का जनसैलाब

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सोमवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रतिनिधियों के बीच दो चरणों में बैठक हुई, जिसमें आंदोलनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली से जुड़ी अपनी मांगें रखीं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से किसी भी मांग पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।

बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल से अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन देने को कहा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे CJP प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आंदोलन समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

NEET प्रदर्शन पर रितेश-जेनेलिया के साथ बॉलीवुड का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज दबनी नहीं चाहिए

‘चलो संसद’ मार्च के बाद अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने छात्रों के समर्थन में बयान जारी किया। दोनों ने कहा कि देश के युवाओं की आवाज लोकतंत्र में बिना डर के सुनी जानी चाहिए।

महुआ मोइत्रा ने धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “हो सकता है, बस हो सकता है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा पत्र लिखना न आता हो। RSS तो बस दया याचिकाएं लिखना सिखाता है।” यह टिप्पणी मौजूदा राजनीतिक विवाद के बीच सामने आई है।

घायल छात्रों से मिलने जाएंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन छात्रों का हालचाल जानेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

सीजेपी प्रोटेस्ट हिंसा मामले में अभी तक 5 FIR दर्ज

20 जुलाई को सीजेपी प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन और दूसरे पुलिस स्टेशनों में पांच FIR दर्ज की हैं। इसके साथ ही अन्य पर भी FIR दर्ज होने की संभावना है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

किसानों की दिल्ली कूच को CJP का मिला समर्थन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने किसानों के दिल्ली कूच को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर वह उनके साथ खड़ी है और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगी।

पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में चंद्रशेखर आज़ाद का प्रदर्शन

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वह 20 जुलाई से ही संसद भवन के सामने बैठे हुए हैं। उन्होंने पेपर लीक मामले और CJP के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल जाएंगे अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह संसद मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों से मिलने राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि वह सुबह 11 बजे मोदी सरकार द्वारा छात्रों पर की गई कार्रवाई के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद अस्पताल जाकर घायल छात्रों का हालचाल जानेंगे।

किसान घाट पर प्रदर्शन आज, इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

किसान घाट पर मंगलवार सुबह 8:30 बजे प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

इन प्रमुख मार्गों पर हो सकता है ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि निम्न स्थानों पर वाहनों का मार्ग बदला जा सकता है—

  • दिल्ली गेट
  • राजघाट क्रॉसिंग
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट डीटीसी डिपो
  • आईपी फ्लाईओवर

इन इलाकों में प्रदर्शन के कारण यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।

इन सड़कों से बचने की सलाह

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निम्न मार्गों से बचने की सलाह दी है—

  • सत्याग्रह मार्ग
  • वेलोड्रोम रोड
  • राजघाट डीटीसी डिपो रोड
  • राजघाट डीटीसी बाईपास रोड
  • आसपास के अन्य मार्ग

इन रास्तों पर प्रदर्शन के चलते लोगों की आवाजाही अधिक रहने से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

सरकार ने धरना खत्म करने की अपील की

सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी रखने की बात कही, लेकिन उनकी तीन प्रमुख मांगों पर किसी प्रकार की सहमति या आश्वासन नहीं दिया। प्रशासन ने प्रदर्शन खत्म कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

इसी बीच पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को निर्देश दिए गए कि स्थिति संभालने के दौरान बल प्रयोग से बचा जाए और जरूरत पड़ने पर न्यूनतम बल का इस्तेमाल किया जाए।

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का फैसला किया

सोनम वांगचुक ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल अपनी भूख हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। उनका कहना है कि छात्रों और युवाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को देखते हुए वे तब तक अनशन जारी रखेंगे, जब तक सरकार या विपक्ष की ओर से संसद में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा का आश्वासन नहीं मिलता।

डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है, लेकिन ब्लड शुगर सामान्य से कम है। पोटैशियम का स्तर 3.2 mEq/L दर्ज किया गया है। खून की जांच में एनीमिया और सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या भी कम पाई गई है। वांगचुक ORS और पोटैशियम की दवा ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने IV फ्लूइड और ग्लूकोज लेने से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777