विश्‍व

ब्रिटेन से पाकिस्तानियों की उल्टी गिनती शुरू! एक-एक कर भगाए जाएंगे, भारत भी हैरान

पाकिस्तानी मुस्लिम ब्रिटेन की संसद से पाकिस्तान को दो ऐसे तगड़े झटके लगे हैं कि इस्लामाबाद के हुक्मरानों की रूह कांप उठी है। पहले ही चार मोर्चों पर मुंह की खा रहे कंगाल पाकिस्तान को ब्रिटेन ने ऐसी लात मारी है कि आतंकिस्तान में भयानक भूचाल आ गया है। एक तरफ भारत ने पानी रोक कर इन जिहादियों को बूंद-बूंद के लिए मोहताज कर दिया है। अब ब्रिटिश संसद के भीतर यह खुला ऐलान हो चुका है कि पाकिस्तान का पैसा और वीजा हमेशा के लिए बंद किया जाए। ऐसे में सवाल यह है कि क्या ब्रिटेन ने लंदन और दूसरे शहरों से पाकिस्तानियों को बाहर खदेड़ने का फाइनल प्लान तैयार कर लिया है।

ब्रिटेन की इस नई तैयारी से सिर्फ इस्लामाबाद में ही भगदड़ नहीं मची है बल्कि ब्रिटेन की ही जमीन को सेफ हैवन मानकर बैठे पाकिस्तानी दिग्गजों की सिट्टी पिट्टी भी गुम हो चुकी है।

दरअसल ब्रिटिश सियासत में इस वक्त जबरदस्त उबाल है और इसकी आग सुलग रही है पाकिस्तान मूल के एक खूंखार दरिंदे की वजह से जिसका नाम है शबीर अहमद। यह वही कुख्यात अपराधी है जो कुख्यात रोज टेल ग्रूमिंग गैंग का सरगना था जिसे मासूम और नादान बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 30 संगीन मामलों में 22 साल की सजा सुनाई गई थी। 14 साल तक सलाखों के पीछे सड़ने के बाद जैसे ही इस जिहादी को इस महीने रिहा किया गया तो ब्रिटिश आवाम और सांसदों का खून खौल उठा। साल 2016 में ब्रिटेन ने इसकी नागरिकता छीन जरूर ली थी लेकिन 1971 के इमीग्रेशन एक्ट के कानूनी लूप होल्स का फायदा उठाकर यह ब्रिटेन में ही छिपा बैठा है। और अब ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद ने दो टूक चेतावनी दी है कि ऐसे दानव को बचाने वाले इस 55 साल पुराने कानून को बदला जाएगा और इसे देश से बाहर फेंकने के लिए हर हद पार की जाएगी। लेकिन असली तूफान तो अब उठा है जब ब्रिटिश संसद के भीतर विपक्षी दलों और बागी सांसदों ने सरकार को घेरते हुए आरपार का अल्टीमेटम दे दिया है। संसद में चीख-चीख कर यह मांग उठाई गई है कि जब तक पाकिस्तान अपने इन पाले हुए बलात्कारियों और अपराधियों को वापस नहीं लेता तब तक उस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध ठोके जाएं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777