विश्व
इस पाकिस्तानी का सच जान हिल जाएगा भारत! जल उठा ब्रिटेन
14 साल बाद जेल से निकले 73 साल के मुस्लिम शख्स को लेकर ब्रिटेन और पाकिस्तान में भयंकर बवाल हो गया है। यह खबर भारत को भी चौंका देगी। शबीर अहमद नाम के इस खतरनाक व्यक्ति को 2012 में 22 सालों के लिए सलाखों के पीछे डाला गया था। लेकिन इसे अचानक रिहा कर दिया गया है। शबीर अहमद के जेल से बाहर आते ही ब्रिटेन और पाकिस्तान के बीच अजीब सी जंग शुरू हो गई है। दरअसल शबीर अहमद एक पाकिस्तानी है जिसने ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी। लेकिन अब ब्रिटेन शबीर अहमद को वापस पाकिस्तान भेजना चाहता है। लेकिन पाकिस्तान ने शबीर अहमद को लेने से मना कर दिया है। यहीं से शबीर अहमद की यह खतरनाक कहानी शुरू होती है।
आपको याद होगा कि हाल ही में ब्रिटेन की संसद में ढाई लाख ब्रिटिश बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले पाकिस्तानी मुस्लिम ग्रूमिंग गैंग्स का काला चिट्ठा खोला गया था। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स ब्रिटेन में इस वक्त का सबसे बड़ा राजनैतिक मुद्दा है क्योंकि ब्रिटिश पीएम की स्टारमर के इस्तीफे के ऐलान के बाद नया प्रधानमंत्री बनने की रेस शुरू हो गई है। ऐसे में लाखों ब्रिटिश बच्चियों का शोषण करने वाले पाकिस्तानी अपराधियों को सजा दिलाने वाला और उन्हें डिपोर्ट करने वाला ब्रिटिश जनता की पहली पसंद बन सकता है। इसी कड़ी में शबीर अहमद ने ब्रिटिश राजनीति को गरमा दिया है। ब्रिटेन के जिन 149 इलाकों में मुस्लिम आबादी 50% तक पहुंच गई है, वहां सबसे ज्यादा पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स एक्टिव थे। यहीं पर सबसे ज्यादा ब्रिटिश बच्चियों का शोषण हुआ था। इन्हीं में से सबसे खतरनाक था रॉचडेल ग्रूमिंग गैंग।



