ज्योतिष

27 जून से इन 4 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह एक निश्चित अंतराल में राशि परिवर्तन करता है। मंगल गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा तो कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

मंगलदेव ने 27 जून को मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, शौर्य व पराक्रम का कारक है। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को लाभ होगा, कुछ राशि वालों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान सिंह राशि वालों को तरक्की मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आपको मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। आपके स्थान में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या- मंगल राशि परिवर्तन का कन्या राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस समय नौकरी को नए अवसर मिल सकते हैं। आय के नए साधन बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। कन्या राशि वालों का इस दौरान लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। इस दौरान संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे।

वृश्चिक- मंगल का वृश्चिक राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। कहीं से अचानक धन आगमन हो सकता है। इस समय किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से यह समय शुभ रहेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777