उत्तर प्रदेश

यूपी में सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत हुआ मतदान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 यूपी में सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक अलीगढ़ में 24.42 फीसदी, अमरोहा में 28.45 फीसदी, बागपत में 22.74 फीसदी, बुलंदशहर में 23.43 फीसदी, गौतम बुद्ध नगर में 24.26 फीसदी, गाजियाबाद में 23.19 फीसदी,  मथुरा में 23.07 फीसदी और मेरठ में 25.67 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीट पर मतदान जारी है। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने बताया कि द्वितीय चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं।

रिनवा ने बताया कि मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में तथा सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button