फ्लैश न्यूज

Priyanka Gandhi की ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ टिप्पणी पर 215 Academics का फूटा गुस्सा, IIT Madras Director के बचाव में उतरे

200 से ज़्यादा शिक्षाविदों ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को एक खुला पत्र लिखकर IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामाकोटी को गौमूत्र विशेषज्ञ बताने पर आपत्ति जताई है। 215 शिक्षाविदों (जिनमें वाइस-चांसलर और पूर्व वाइस-चांसलर भी शामिल हैं) के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में कहा गया है कि मज़ाक उड़ाना, तर्कपूर्ण बातचीत का विकल्प नहीं हो सकता। पत्र में कहा गया है कि हम IIT मद्रास के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर वी. कामाकोटी को ‘गोमूत्र एक्सपर्ट’ बताने वाली आपकी टिप्पणी पर निराशा ज़ाहिर करने के लिए यह पत्र लिख रहे हैं। चाहे यह बात मज़ाक में कही गई हो या राजनीतिक बयानबाज़ी के तौर पर, इस तरह की टिप्पणी से ऐसी चिंताएँ पैदा होती हैं जो किसी एक व्यक्ति से कहीं आगे तक जाती हैं। प्रोफ़ेसर कामाकोटी भारत के सबसे प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों में से एक के प्रमुख हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777