फ्लैश न्यूज

1971 के बाद पहली बार दिल्ली के बाहर होंगे National Film Awards,केवड़िया में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर केवड़ियाद्ध में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। अपने 72 साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब यह समारोह नई दिल्ली से बाहर आयोजित किया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसी पहल के तहत इस वर्ष समारोह केवड़िया में आयोजित किया जा रहा है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दी जानकारी

सात दशक से अधिक समय में इन पुरस्कारों के जरिए फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म और सिनेमा पर लेखन के क्षेत्र में रचनात्मक एवं तकनीकी उत्कृष्टता को सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार भारतीय सिनेमा की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता को भी दर्शाते हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस समारोह में वर्ष 2024 के लिए भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें देशभर के फिल्मकार, अभिनेता, तकनीशियन और कलाकार शामिल होंगे। वर्ष 1954 में शुरू हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल हैं।

बहत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में विभिन्न भाषाओं, शैलियों और सिनेमाई विधाओं की फिल्मों को सम्मानित किया जायेगा। देखें लिस्ट

Award Category Film/Work Award recipient
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म आर्टिकल 370 फिल्म की टीम
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आर्टिकल 370 यामी गौतम
सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म भंगार फिल्म की टीम
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री राम-नामी फिल्म की टीम
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ब्रमायुगम ममूटी
मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चंदू चैंपियन कार्तिक आर्यन
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक स्वातंत्र्य वीर सावरकर रणदीप हुड्डा
विभिन्न श्रेणियां कल्कि 2898 एडी लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म पुरस्कार
विभिन्न श्रेणियां अमरन शिवकार्तिकेयन
विभिन्न श्रेणियां पुष्पा: द रूल पार्ट-02 सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा , निर्देशक सुकुमार
विभिन्न श्रेणियां भूल भुलैया 3 मानस चौधरी  Best Sound Design
विभिन्न श्रेणियां (Best Choreography) स्त्री 2 विजय गांगुली
सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक —

सर्वश्रेष्ठ सिनेमा पुस्तक का पुरस्कार डॉ. प्रदीप केंचनूरु की पुस्तक ‘नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे ननागागी: कन्नड़ सिनेमादा तत्त्व मत्तु राजकीय’ को दिया जायेगा। यह पुस्तक मिरर पुस्तक ने प्रकाशित की है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के गैर-फीचर फिल्म वर्ग में पहली बार किसी संथाली फिल्म को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777