कारोबार

₹43.80 से 7324% उछल कर 3252 रुपये पर पहुंच गया बिग बुल का यह पसंदीदा स्टॉक

बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनकी दूरदर्शिता ने उन्हें बाजार का बड़ा खिलाड़ी बनाया।12 अगस्त को क्रिसिल 1.61 फीसद के नुकसान के साथ 3252 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 14.83 और इस साल अब तक 12.93 फीसद का रिटर्न दे चुका है। इसने पूरे एक साल में 29.29 और 5 साल में 77 फीसद का मुनाफा दिया है। एक जनवरी 1999 को Crisil के एक शेयर का मूल्य 43.80 रुपये था और अब यह 7324 फीसद उछल कर 3252 रुपये पर पहुंच गया है।

राकेश झुनझुनवाला ने शुरू में 10,000 शेयर खरीदे
राकेश झुनझुनवाला ने 2003 से क्रिसिल के शेयर खरीदना शुरू किया। शुरू में 10,000 शेयर खरीदने के बाद उन्होंने सितंबर 2006 तक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.5 मिलियन शेयर कर दी। स्टॉक ₹400 और ₹500 के बीच लिया गया था। उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने 2013 में 46 करोड़ रुपये से अधिक के 400,000 शेयर बेचे। वर्तमान में इस रेटिंग एजेंसी में उनकी 5.48% हिस्सेदारी है, जिसकी कुल वैल्यू है ₹1,322 करोड़।

स्टार हेल्थ
वैसे तो स्टार हेल्थ 10 दिसंबर 2021 से ही गिर रहा है। इस दिन इस शेयर का मूल्य 906.85 रुपये था अैर अब 697 रुपये पर आ गया है। शेयर बाजारों में खराब शुरुआत के बावजूद झुनझुनवाला को भारी रिटर्न दिया।

स्टार हेल्थ में राकेश और रेखा की कुल मिलाकर ₹6,980 करोड़ की 17.26% हिस्सेदारी है और उनकी हिस्सेदारी प्रमोटर समूह का एक बड़ा हिस्सा है। झुनझुनवाला ने मार्च 2019 और नवंबर 2021 के बीच कंपनी के IPO से पहले ₹155.28 प्रति शेयर की औसत कीमत पर खरीदे और कंपनी में उनका कुल निवेश लगभग ₹1,287 करोड़ था। नवंबर 2021 में लॉन्च किए गए पब्लिक इश्यू ने शेयरों की कीमत लगभग ₹900 रखी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777