उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजवाराणसी

सुभासपा ने पीएम के गढ़ में ठोंकी ताल, ओम प्रकाश राजभर ने पहनी लाल टोपी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी अपने अंतिम दौर में है। ऐसे में बुधवार को वाराणसी में सुभासपा ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए एकता समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और सपा सरकार के पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने शिरकत की। विधानसभा चुनाव 2022 में शोषित, वंचित और पिछड़ों की लड़ाई को धार देने वाली सुभासपा ने पूरे दमखम के साथ समारोह का आयोजन किया।

मौके पर मौजूद रामप्रसाद चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश मे सभी वर्ग भाजपा के शासनकाल में दुखी है। देश प्रदेश का हर वर्ग इनसे परेशान हैं। चौधरी ने ओम प्रकाश राजभर को छह हजार पिछड़ी जातियों का नेता बताया।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर ने भोजपुरी भाषा मे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सांड अब खेतों में तबाही मचा रहे है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक लोग लाल पीले हो रहे है। उन्होंने कहा कि जब तक हम मिलकर नही लड़ेंगे तब तक सत्ता नही मिलेगी।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मोदी जी ने अच्छा दिन लाते हुए गैस के दाम 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये तक कर दिया। रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि रामदेव ने कहा था कि तेल 25-30 रुपये तक बिकेगा मगर भाजपा की सरकार में तेल के दाम आज आसमान छू रहे है। देश को बिकने नहीं दूंगा का नारा देने वाले मोदी जी ने रेलवे बेच दिया, बीएसएनएल बेच दिया और एयरलाइंस तक बेच दिया।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार अखिलेश यादव के साथ मिलकर वो उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button