बिहार

लालू के घर बजेगी शहनाई, हरियाणा की छोरी से होगी बिहार के लाल तेजस्वी की सगाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली है। उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव की आज दिल्ली में सगाई है। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव सगाई के बाद जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, सगाई और शादी को लेकर जो तैयारियां हैं उसे बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा है। सूत्र यह भी बता रहे है।

कि लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के फार्म हाउस पर सगाई की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। और परिवार के सभी सदस्य पटना से दिल्ली आ गए हैं। बताया यह भी जा रहा है कि तेजस्वी यादव अपनी पसंद से शादी कर रहे हैं। तेजस्वी यादव जिस लड़की से शादी करने वाले है। उसका नाम राजश्री है। दोनों दिल्ली स्थित आरके पुरम के दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती थी और अब यह दोस्ती रिश्तेदारी में बदल रही है।

बताया जा रहा है कि राज्य से मूल रूप से हरियाणा के रहने वाली है। और फिलहाल उनका परिवार दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। जानकारी के मुताबिक लाल- राबड़ी समेत उनकी सातों बेटियां और दामाद दिल्ली पहुंच चुके हैं। करीबी रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह को बेहद निजी रखा गया है।

समारोह में 40 से 50 लोग ही शामिल होंगे। सगाई और शादी की पूरी तैयारियां गुपचुप तरीके से की जा रही है। परिवार का कोई भी सदस्य कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर तेजस्वी की शादी को लेकर कंफर्म कर दिया।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी और राजश्री की सगाई लालू यादव के बेल मिलने के बाद हो सकती थी। लेकिन कोरोना महामारी का दौर, लालू की खराब तबीयत और पार्टी में झगड़े की वजह से इसे टाला गया। अब जब सब कुछ ठीक-ठाक हो गया है तब इस सगाई को किया जा रहा है। तेजस्वी की सगाई में शामिल होने के लिए तेजप्रताप भी आ रहे हैं।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की 7 बेटियां और दो बेटे हैं। लालू की पत्नी राबड़ी देवी भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। तेजस्वी यादव फिलहाल विपक्ष के नेता भी है। और राघोपुर सीट से विधायक है। तेजस्वी यादव 2015 से 2017 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot