लाइफस्टाइल

सुपर टेस्टी पनीर बेसन चीला बनाएं नास्ते में

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पनीर बेसन चीला संडे के ब्रेकफास्ट के साथ शाम की चाय को भी मजेदार बना सकता है। यह एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट पेनकेक्स रेसिपी है। जिसे बेसन के आटे और कसा हुआ पनीर टॉपिंग के साथ बनाया जाता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह हेल्दी नाश्ता रेसिपी।
पनीर बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप बेसन
– 100 ग्राम ग्रेट किया हुआ पनीर
– 1 प्याज बारीक कटा हुआ
– 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
– 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
– 1 इंच का अदरक का टुकड़ा ग्रेट किया हुआ
– 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
– चुटकी भर हींग
-नमक स्वादानुसार

पनीर बेसन चीला बनाने की रेसिपी-
पनीर बेसन चीला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को एक साथ एक बर्तन में मिक्स करें। अब इसमें पानी मिलाएं और एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। आप चाहें तो पनीर को चीले के ऊपर से ग्रेट करके भी डाल सकते हैं। ऐसे में चीले के ऊपर क्रिस्पी पनीर की लेयर बन जाएगी। इस रेसिपी में आप जानेंगे कि कैसे पनीर को बैटर में मिलाकर चीला बनाया जाता है। अब चीला बनाने के लिए तवा गर्म करके उसमें थोड़ा सा तेल डालें। मीडियम आंच पर चीले का बैटर डालें और उसे फैलाएं। गोल्डन ब्राउन होने तक चीले को दोनों साइड से पकाएं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button