विविध

साड़ी वाली अंगूरी भाभी ने पहना इतना छोटा टॉप, बोल्ड अंदाज देखकर फैंस के उड़े होश

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की लोकप्रियता से तो आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। छोटे पर्दे पर यह शो पिछले छह सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शक शो के साथ साथ इसके किरदारों पर भी दिल खोल कर प्यार लुटाते हैं। शो का हर किरदार अपने आप में खास हैं।

पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय किरदार है ‘अंगूरी भाभी’ का। ‘अंगूरी भाभी’ की मासूमियत और सादगी भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद है। शो में ‘अंगूरी भाभी’ की भूमिका अभिनेत्री शुभांगी अत्रे निभा रही हैं। शो में सीधी सादी सी महिला का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे असल जिंदगी में बेहद बोल्ड और हॉट हैं।

हाल ही में अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। अभिनेत्री की यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रही है। रील लाइफ ‘अंगूरी भाभी’ का रियल लाइफ बोल्ड अंदाज देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं। तस्वीर में आप शुभांगी अत्रे को फ्लोरल प्रिंट ऑफ शॉल्डर क्रॉप टॉप पहने देख सकते हैं। मासूमियत के साथ बोल्डनेस का तड़का, चेहरे पर बिखरे बाल उनकी इस तस्वीर को ओर भी खूबसूरत बना रहा है। अभिनेत्री की तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। उनके फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट करते नहीं थक रहें हैं। एक फैन ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि काश मैम मैं आपसे मिल पाती।

अभिनेत्री शुभांगी अत्रे अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपनी तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है। शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो कसौटी ज़िन्दगी की से की थी। इसके बाद उन्होंने शो कस्तूरी में मुख्य भूमिका में देखा गया था। शुभांगी अत्रे ने अप्रैल 2016 में एंड टीवी के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को रिप्लेस करके अंगूरी भाभी की भूमिका निभानी शुरू की। इस शो से शुभांगी को घर-घर में पहचान मिली और वह रातोंरात मशहूर हो गयी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777