लाइफस्टाइल

सर्दियों में मिलने वाली इन सब्जियों को आसानी से करें स्टोर, गर्मियों में भी मिलेगा स्वाद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सर्दियों का मौसम आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है। सर्दियों में खानपान के भी कई अच्छे ऑप्शन होते हैं। गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में खाने से कम बीमारियां भी होती है। यही कारण है कि लोग सर्दियों में अलग अलग व्यंजन खाना पसंद करते है। इसी तरह सब्जियां हैं। सर्दियों के मौसम में कई तरह की सब्जियां मिलती है। इस मौसम में कुछ ऐसी सब्जियां आती है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

इस खास मौसम में मटर, फूलगोभी, मेथी जैसी सब्जियां खूब खाना पसंद की जाती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे टिप्स बता रहे है। जिससे आप सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जियों को गर्मियों के लिए प्रिजर्व करके रख सकते है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप गर्मियों में भी ये सब्जियां आसानी से मिल भी जाएंगी और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने नहीं पड़ेंगे। आइए जानते हैं टिप्स-

मटर
मटर आमतौर लोगों को खूब पसंद होती है। आप आसानी से मटर को भी को स्टोर कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले मटर के दानों को अच्‍छी तरह धोकर पानी में उबाल लें। जब ये ठंडा हो जाए उसके बाद मटर को ज‍िप लॉक बैग में डालकर फ्रीजर में रख दें। मटर की फ्रेशनेस को बनाएं रखने के लिए इसमें उबालते समय ही चीनी डाल दें।

आंवला
आंवला सेहत के लि एकाफी फायदेमंद होता है। सर्दियों की तरह से इसे गर्म‍ियों के मौसम में खाने का बेस्‍ट तरीका है आप इसके बीज न‍िकालकर आंवले को छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें नमक,काली मिर्च डालकर के मिश्रण में अच्‍छी तरह म‍िला लें। फिर इसको कपडें में रखकर सुखा लें। धूप में अच्छे से सूख जाने के बाद आंवले का सारा पानी निकलकर सूख जाएगा। इसके बाद आप इसे कंटेनर में रखकर कभी भी खा सकते है।

मेथी
मेथी भी लोगों को खूब पसंद होती है। मेथी से आप कस्तूरी मेथी बना सकते है। कसूरी मेथी को बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम मेथी की पत्तियों के डंठल निकाल कर रख लें। फिर कागज या कपड़े में मेथी की पत्तियों को फैला कर रख लें। इन पत्तियों को दो से तीन दिन तक तेज धूप में सूखने के लिए रख दें। फिर इसको आप स्टोर कर सकती है।

फूलगोभी
फूलगोभी आमतौर पर सर्दियों में ही मिलती है। इसको प्रिजर्व करने के लिए फूलगोभी को धोकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। फिर इसमें थोड़ा सा नमक डालने के साथ स्टीम दे। फिर बाद इसे धूप में सूखने के लिए रख दें। इसके सूखने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button