उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराजनीति

शिवपाल छोटे दलों के साथ लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव ने अपने भतीजे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने को लेकर इच्छा प्रकट की है।  शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वह अपने भतीजे के साथ गठबंधन करेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर वह छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे।

शिवपाल यादव ने कहा कि गठबंधन के लिए उनकी पहली पसंद अखिलेश ही हैं। लेकिन उनका मन नहीं बदला तो हम छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। दरअसल शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव के दरमियां भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की कोशिश की थी। शिवपाल ने बताया कि भाजपा ने 2019 चुनावों से पहले हमें ऑफर किया था  लेकिन मैंने ठुकरा दिया था क्योंकि हमारी विचारधाराएं नहीं मिलती हैं। उस वक्त मैंने अखिलेश से गठबंधन के लिए पूछा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश और शिवपाल के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश की है। शिवपाल ने बताया कि नेताजी ने कुछ फोन कॉल्स के माध्यम से मेरे और अखिलेश के बीच मध्यस्थता की। जब कभी अखिलेश यादव उनके पास जाते हैं तो वह मुझे फोन पर ले लेते हैं। हालांकि 4 महीने पहले शिवपाल की अखिलेश के साथ बातचीत हुई थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777