मनोरंजन

लाइमलाइट में शमिता और राकेश की जोड़ी, Bigg Boss के घर में दिख रहा दोनों के बीच Connection

हर साल छोटे पर्दे पर धमाल मचाने वाला विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 15 सीजन शुरू हो गया है। और हमेशा की तरह इसके कंटेस्टेंट भी काफी सुर्खियों में बने हुए है। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए बिग बॉस का सीजन ओटीटी पर शुरू किया गया है। और इसे फिलहाल तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुका है।

शो के कंटेस्टेंट तो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने ही हुए है। लेकिन इस बार का सीजन होस्ट कर रहे करण जौहर भी काफी चर्चे में चल रहे है। वहीं आपको बता दें कि बिग बॉस में इस समय शमिता और राकेश की जोड़ी काफी लाइमलाइट में बनी हुई है।

जब से बिग बॉस शुरू हुआ है।तभी से इन दोनों की जोड़ी एक-दूसरे के साथ है। साथ ही इन दोनों की नजदिकियां भी काफी बढ़ती नजर आ रही है। साथ ही राकेश ने शमिता से काफी चीजे भी शेयर की हैं। उन्होंने शमिता से अपने दिल की बात शेयर करते बताया कि पिता को खोने और रिद्धि डोगरा से तलाक होने के बाद वह बुरी तरह टूट चुके है।

और उनकी इससे जिंदगी में काफी गहरा असर पड़ा है। राकेश ने कहा कि, इस कारण से उन्हें एंजाइटी काफी ज्यादा होने लग गई है और वह दो हफ्तों तक लगातार बिना सोए अपनी रात ऐसे ही निकाल देते थे। उनकी इस हालत से मां और बहन काफी चिंतित रहते थे । राकेश ने बताया कि,वह काफी टूट चुके थे।

बिग बॉस के कनेक्शन टास्क में राकेश और शमिता की जोड़ी फिर से एक बार बनीं जिसके बाद से उनके रिश्ते अलग ही सुर्खियों में नजर आ रही है। खास बात यह है कि, बिग बॉस के इस सीजन को वूट voot ऐप पर लोग 24 घंटे देख सकते है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777