उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

लखनऊ में 5682 नए संक्रम‍ित, 7165 ने वायरस पर हासिल की जीत

लखनऊ – कोरोना संक्रमित मरीजों को लेकर कई दिनों बाद आंकड़े कुछ राहत देते नजर आए। बात मरीजों की संख्या की जाए य मौतों की। ठीक होने वालों की संख्या भी सुधार हो रहा है। ठीक होने वालो की संख्या संक्रमितों से ज्यादा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। शायद इसी आधार पर डॉक्टरों का कहना है कि अभी तीन हफ्ते लखनऊ के लिए अहम हैं।

शुक्रवार को 5682 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 28 हजार लोगों के नमूने लिए गए थे। नमूनों की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक सबसे अधिक कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के तहत नमूने लिए जा रहे हैं। एक मरीज के सापेक्ष करीब 20 से 25 लोगों के नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार संक्रमितों से अधिक कोरोना वायरस को हराने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 7165 मरीजों ने वायरस को मात दिया है। यह ठीक होने वालों की इतनी बड़ी संख्या पहली बार है। इनमें 97 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में थे। वहीं अस्पताल में भर्ती तीन प्रतिशत मरीजों ने संक्रमण को मात दिया है। अस्पताल में भर्ती ज्यादातर मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती थे।

कोरोना संक्रमण या ठीक होने वाले ही नहीं मरने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। लगातार मौतें कम हो रही हैं। हालांकि 14 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मरीजो केजीएमयू, लोहिया, पीजीआई, एरा समेत दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777