उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

रायबरेली में 50 टन कूड़े के ढेर में लगी आग

रायबरेली। कूड़ा निस्तारण प्लांट के सामने लगे हजारों टन कूड़े के ढेर में शुक्रवार की देर शाम आग लग गई। सुबह चारों ओर धुएं का धुंध बढ़ने लगा तो इसका पता चला। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। थोड़ी ही देर में नगर पालिका, अग्निशमन समेत प्रशासनिक अफसरों का जमावड़ा लग गया।

आनन-फानन में आग बुझाने में नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मी जुट गए। अब तक आग पर काबू नहीं पाया जासका। वहीं घनी आबादी के पास निस्‍तारण प्‍लांट होने की वजह से लोगों को सांस लेने तक में दिक्‍कत हो रही है। वहीं आग लगे हुए 12 घंटे से ज्‍यादा हो गया है। मौक पर छह दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है।

14 में कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित है। प्लांट के सामने ही कूड़ा एकत्र किया जाता है। हर दिन 40 से टन शहर का कूड़ा यहां पर लाया जाता है। पिछले काफी समय से मशीन के सही ढंग से संचालन नहीं होने के कारण करीब 50 हजार टन कूड़ा एकत्र हो गया। गत शाम अचानक कूड़े में आग लग गई। रातभर कूड़ा सुलगता रहा। सुबह चारों ओर धुआं फैला तो लोगों को पता चला।

स्थानीय नागरिक डीबी सिंह ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग के साथ ही नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। दमकल और पालिका के आधा दर्जन वाहनों से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी |

सूचना पर पहुंचे प्रभारी ईओ दिलीप कुमार जहां कुछ देर बाद लौट गए, वहीं अग्निशमन अधिकारी मनीराम सरोज दलबल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी सुबह साढ़े सात बजे लगी है। समय रहते सूचना मिल जाने के कारण इसे फैलने से रोक दिया गया है। कूड़े का ढेर है। आग अंदर तक पहुंच चुकी है।

मशीन की मदद से कूड़ा पलटवाकर पानी डाला जा रहा है। इसमें दो दिन का समय लग सकता है। नगर पालिका सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार, जलकल अभियंता धीरज कुमार, आशुतोष सिंह सक्रिय रहे। उनकी माने तो जलकल के दो टैंकर, सीवट जेटिंग मशीन और दो खुदाई की मशीनों को आग बुझाने में लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777