विविध

राज्यपाल ने राजभवन परिसर में नवनिर्मित अमूल कूल कार्नर का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजभवन परिसर में भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।
यह भव्य प्रतिमा 4 फुट ऊंची है, जो ग्रेनाइट के 10 फुट लम्बे और 7 फुट चौड़े चबूतरे पर लगायी गयी है और प्रतिमा के पृष्ठ में 7 फुट ऊंचे पहाड़ के निर्माण सहित अन्य मनोरम निर्माण किए गए हैं।

एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन स्थित राजभवन चिकित्सालय के निकट नवनिर्मित अमूल कूल कार्नर का उद्घाटन किया।
तत्पश्चात राज्यपाल जी से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुतीकरण करने वाले महाराष्ट्र के कलाकारों ने शिष्टाचार भेंट की तथा प्रगतिशील कृषक अवधराम गिरि तथा लोक भारती के संघ प्रमुख के नेतृत्व में कृषकों ने मुलाकात की और राज्यपाल जी ने उनके द्वारा तैयार किये गये विभिन्न जैविक उत्पादों को अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल श्री महेश कुमार गुप्ता, विशेष सचिव श्री बद्री नाथ सिंह सहित राजभवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777