विविध

मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी प्रान्तीय प्रवक्ता नियुक्त

कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा तथा अल्पसंख्यक समाज के लेागों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए उ0प्र0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष एवं लखनऊ मण्डल प्रभारी श्री मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी को उ0प्र0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी ने श्री सिद्दीकी को विभाग का प्रान्तीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

यह जानकारी देते हुए हाजी सिराज मेंहदी ने बताया कि इसी प्रकार श्री मोहम्मद मकसूद अंसारी को अल्पसंख्यक विभाग का स्टेट कोआर्डिनेटर एवं श्री फहद अब्बासी को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है।

श्री मेंहदी ने बताया कि उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि वह संगठन को मजबूत करने तथा अल्पसंख्यक विभाग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस संगठन से जोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री खुर्शीद अहमद सैय्यद जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

हाजी सिराज मेंहदी,
पूर्व एम.एल.सी.,उपाध्यक्ष,
चेयरमैन-अल्पसंख्यक विभाग,
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी,नेहरू भवन 10, माल एवेन्यू,

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777