उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

बीजेपी सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ: जिले के मड़ियाव थाना क्षेत्र में भाजपा सांसद कौशल किशोर के 30 वर्षीय बेटे आयुष को गोली लगने के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है. गोली चलाने वाला आयुष का साला बताया जा रहा है.
फिलहाल पुलिस आरोपी साले को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है. गोली लगने के बाद आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. फिलहाल आयुष को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर और पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे.
लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने बरामद कर लिया है. सांसद के बेटे ने लव मैरिज किया था, उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहता था, घटना को लेकर जांच जारी है, हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उसने ने अपने साले से खुद पर गोली क्यों चलवाई?
डीसीपी नॉर्थ का कहना है कि अभी सांसद कौशल की तरफ से हमें कोई तहरीर नहीं मिली है. जब तहरीर मिलेगी तो उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक आयुष रात करीब 2.45 बजे मड़ियांव होकर घर लौट रहा था. छठा मील के पास उस पर फायरिंग की गई. गोली आयुष के दाहिने हाथ में लगी है. आयुष खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button