फ्लैश न्यूज

प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से प्रदेशवासियों को मिलेगी राहत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में चेयरमैन रेलवे बोर्ड श्री विनय कुमार त्रिपाठी व सम्बन्धित जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि तय समयसीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरे हों, इसके लिए रेलवे और डीएम के बीच समन्वय स्थापित करें।
हर जिले के लिए रेलवे द्वारा एक नोडल अधिकारी को नामित किया जाये, जो प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान कर सके। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं और हम लोग प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा, सिद्धार्थनगर, आगरा, ललितपुर, इटावा, गाजीपुर, अयोध्या, मऊ, जौनपुर और मिर्जापुर आदि जनपदों के बड़े रेलवे प्रोजेक्ट का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण सुधारों से प्रदेश एक सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेलवे के कई बड़े काम हैं।
कई प्रोजेक्टस हैं जिनके पूरा होने से प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे और जिलाधिकारी प्रोजेक्ट के बीच आ रही समस्याओं को मिलकर दूर करें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button