उत्तर प्रदेशखबरफ्लैश न्यूज

पीएम मोदी का सपना 2025 तक टीबी मुक्त हो देश अपना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व क्षय रोग दिवस पर सीतापुर में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2025 तक हमारा देश टीबी से मुक्त हो जाए। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा जिस तरह से हमने अन्य बीमारियों को हराया है, उसी तरह से टीबी को भी हराना है।

वह जिले के कमलापुर स्थित विद्याज्ञान स्कूल में आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर कदम रखते ही यहां पहले से मौजूद जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह व सभी विधायकों ने खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

उनके आगमन से तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां से उन्होंने 21 जिलों के ड्रग वायर हाउस का शुभारंभ किया और डिजीटल एक्सरे मशीन की रिमोट दबाकर शुरुआत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व क्षय पर लखनऊ में कार्यक्रम न करके सीतापुर को इसलिए चुना गया कि ये जिला राजधानी से सटा हुआ है।

इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, एडीजी एसएन सांबत, आईजी रेंज,  जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक सेवता ज्ञान तिवारी, विधायक हरगांव सुरेश राही, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777