उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

पान मसाला और मिल्क पाउडर की बिक्री

मथुरा— जनपद के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विमल पान मसाला और अजंता राज ब्राण्ड स्किम्ड मिल्क पाउडर की बिक्री पर रोक लगा दी है। विभाग के अधिकारी डॉ0 गौरी शंकर ने बताया कि कुछ समय पहले विमल पान मसाला का नमूना लिया गया था। इसे खाद्य विश्लेषक ने लोगों के लिए असुरक्षित और हानिकारक बताया था।

जनपद में नए आदेश तक विमल पान मसाले के निर्माण, वितरण और विक्रय पर प्रतिबन्धित लगा दिया गया है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने अजंता राज ब्राण्ड स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना भी लिया था। इसे खाद्य विश्लेषक ने असुरक्षित और हानिकारक बताया है। खाद्य विभाग में इसकी बिक्री और भंडारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी गौरीशंकर ने बताया कि विमल पान मसाला का सैंपल कुछ समय पहले लिया गया था। इसकी रिपोर्ट चौंकाने वाली है। लैब ने इसे अनसेफ घोषित किया है। पान मसाला में गेमबियर को मिलाना मना है। यह देखते हुए इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। संपूर्ण जनपद में न इसका कोई भंडारण करेगा और ना ही विक्रय करेगा।

जब तक विभाग आश्वस्त नहीं हो जाता कि विमल पान मसाला का प्रोडक्शन सही होगा, तब तक जनपद में इसकी बिक्री की परमिशन नहीं दी जाएगी। अजंता राज ब्रांड से स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना लिया गया था। जांच रिपोर्ट में इसमें कार्बोनेट पाए गया है। कार्बोनेट मिलाना हानिकारक है, इसलिए उसे भी अनसेफ घोषित किया गया है। इसको लेकर पूरे जनपद में इसकी बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777