फ्लैश न्यूज

दिवाली से पहले धड़ाम हुआ सोना-चांदी: 4 दिन में ₹16,000 सस्ती हुई चांदी, 2 लाख के नीचे फिसला भाव

धनतेरस और दिवाली से पहले आभूषण खरीदारों और निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। घरेलू सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दोनों पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। महज चार दिनों के भीतर चांदी करीब 16 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा टूट गई, वहीं सोने की कीमतों में भी भारी नरमी देखने को मिली है।

चांदी ₹2 लाख के नीचे फिसली

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू बाजार में 16 अक्टूबर को चांदी ₹2,10,918 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो बीते शुक्रवार को गिरकर ₹1,94,415 प्रति किलोग्राम पर आ गई। यानी सिर्फ चार दिनों में इसमें ₹16,503 प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज हुई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777